Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जितना पहले मिला वोट,उससे बढ़कर दिलाएं इस बार मत : अखिलेश

इस संबंध में अखिलेश के पत्रकारों को बताया कि आज अपने साथियों से यह कहा है कि पदाधिकारियों से जीत के लिए जितना उन्हें वोट पहले मिला था उससे बढ़ चढ़कर इस बार पार्टी के जो भी प्रत्याशी हों, उनकी मदद करें और उनको ज्यादा वोट दिलाएं।

09 Jan 2024

जितना पहले मिला वोट,उससे बढ़कर दिलाएं इस बार मत : अखिलेश

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी (सपा) तेजी से जुट गई है। संगठन को मजबूत करने से लेकर बूथ स्तर तक नेता,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार रणनीति और जीत का मंत्र दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ मुख्यालय पर संगठन और पदाधिकारियों संग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंगलवार को बैठकों का दौर जारी रहा। बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष ने चुनावी जीत का मंत्र उपस्थित पदाधिकारियों को दिए।

इस संबंध में अखिलेश के पत्रकारों को बताया कि आज अपने साथियों से यह कहा है कि पदाधिकारियों से जीत के लिए जितना उन्हें वोट पहले मिला था उससे बढ़ चढ़कर इस बार पार्टी के जो भी प्रत्याशी हों, उनकी मदद करें और उनको ज्यादा वोट दिलाएं। हमें उम्मीद है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा, जिससे भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा,क्या विकसित भारत किसानों के बिना आय बढ़ाए हो जाएगा? देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा। उनकी सरकार में जो भी नौकरी मिल रही है वह अपमान से भरी नौकरी है। जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा देश,प्रदेश के नौजवानों को सम्मान का रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने मेट्रो हर शहर में दी। लखनऊ,कानपुर,आगरा की मेट्रो,दिल्ली से नोएडा,ग्रेट नोएडा जोड़ने वाली मेट्रो समाजवादियों की देन है। 2017 से अभी तक 8.4 करोड़ लोगों ने मेट्रो में सफर किया है, इतनी बड़ी उपलब्धि भाजपा की किसी योजना की नहीं होगी।

अखिलेश ने कहा कि एनसीआरबी के अगर हम आंकड़ें देखें तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। जब से भाजपा की सरकार दिल्ली में आई है एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। आंकड़ों में उत्तर प्रदेश, कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे है।

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, राम गोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत अन्य पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News